शिव व्यायाम शाला पुर के पहलवानों ने राष्ट्रीय कुश्ती में जीते दो पदक

Update: 2026-02-03 13:38 GMT

 पुर। 30 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक दिल्ली में आयोजित अंडर-14 राष्ट्रीय स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता में शिव व्यायाम शाला पुर के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए।

35 किलोग्राम वर्ग में संकल्प बिश्नोई ने सिल्वर मेडल और 68 किलोग्राम वर्ग में संदीप बलाई ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर शाला का नाम रोशन किया। कुश्ती कोच कल्याण बिश्नोई ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों की मेहनत और प्रशिक्षण का यह परिणाम है।

व्यायामशाला पर उस्ताद जगदीश बिश्नोई, उगम चंद्र बिश्नोई, बालू लाल बिश्नोई, पार्षद सूरज बिश्नोई, सेवादल अध्यक्ष योगेश सोनी, श्याम लाल बिश्नोई, चांद मल बिश्नोई, मुकेश बिश्नोई, रामनिवास बिश्नोई, दया शंकर आचार्य, गोपाल बिश्नोई, राजेंद्र आचार्य, सुनील बिश्नोई, अरुण बिश्नोई सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने विजेताओं का भव्य स्वागत किया और उनकी उपलब्धि की सराहना की।

Similar News