हर्षोल्लास के साथ बनाया हनुमान जन्मोत्सव, किया अखाड़ा प्रदर्शन तो भजनों पर झूमे श्रद्धालु
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे सहित सोपुरा जाटों का, सालरिया, ढ़ेलाणा, बड़ला, बनकाखेड़ा, चावंडिया, ककरोलिया माफी, कंवलियास, रेड़वास, कुड़ी, बोरखेड़ा, बोर्डियास, खजीना, खरेड़, पिथास, सोलंकिया का खेड़ा, कांदा रुपाहेली आदि कई गांवों में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, यहां पर मंदिरों में पूजा-अर्चना सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए । ग्रामीण शंकर लाल बेरवा ने बताया की चावंडिया गांव में मनोकामना पूर्ण हनुमान जी महाराज के यहां पर हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया, हनुमान जी की पूजा अर्चना कर नया चोला धारण करवाया गया, वही दिनभर भजन संध्या व बगड़ावत कथा का आयोजन हुआ, जिसमें कई कलाकारों ने अपनी अपनी प्रस्तुतियां दी, जिन पर श्रद्धालु मंत्र मुक्त होकर नाचने झूमने लगे । दोपहर बाद प्रसादी का भोग लगाकर प्रसादी वितरण की गई । वही इस दौरान संत बालक दास जी महाराज हनुमान जी के यहां पर पहुंचे, जिनका भक्तों द्वारा स्वागत सत्कार किया गया । पुजारी भंवर दास वैष्णव ने बताया कि ढ़ेलाणा गांव में हनुमान जी महाराज का जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कर चोला चढ़ाया कर लड्डू का भोग लगाया गया । ग्रामीण महावीर जाट ने बताया कि गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष पर रेड़वास गांव में हनुमान जी महाराज के मंदिर पर विशेष पूजा अर्चना की गई, वही दोपहर 3 बजे से भव्य अखाड़ा प्रदर्शन शुरू हुआ, जो गांव के विभिन्न मार्गो से होते हुए पुनः हनुमान जी मंदिर पर पहुंचे, इस दौरान अखाड़ा प्रदर्शन कर रहे कलाकारों ने विभिन्न प्रकार के करतब दिखाकर लोगों को दातों तले उंगली दबाने को मजबूर कर दिया ।।