तेली समाज युवा फाउंडेशन ने लगाया शिविर, 101 रक्तवीरों ने किया महादान

By :  vijay
Update: 2026-04-05 15:30 GMT


भीलवाड़ा हलचल । श्री कोटड़ी श्याम ब्लड बैंक में रविवार को तेली समाज युवा फाउंडेशन के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए 101 यूनिट रक्त का संग्रह किया। संस्थान के सदस्य प्यारेलाल अगवाल ने बताया कि शिविर का शुभारंभ प्रातः 9:15 बजे समाज के वरिष्ठजनों और संस्थान के सदस्यों द्वारा विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने रक्तवीरों की हौसला अफजाई करते हुए रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। शिविर में तेली साहू समाज के साथ-साथ सर्व समाज के युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया। आयोजन की सफलता और उत्कृष्ट रक्त संग्रह के लिए कोटड़ी श्याम ब्लड बैंक की टीम ने फाउंडेशन के सदस्यों और सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Similar News