क्षत्रिय राजपूत समाज सम्मान समारोह 15 अप्रैल को धनोप माताजी में
फूलियाकलां राजेश शर्मा।
शक्तिपीठ धनोप माता मंदिर परिसर में स्थित श्री राजपूत धर्मशाला धनोप में बुधवार 15 अप्रैल 2026 को सम्मान समारोह एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। श्री मातेश्वरी की कृपा से सम्मान समारोह कार्यक्रम श्री राजपूत धर्मशाला धनोप में दोपहर 1.00 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम के संरक्षक जय सिंह राजपरिवार शाहपुरा होंगे। अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह राणावत धनोप, कार्यकारी अध्यक्ष लवराज सिंह कानावत ढोकलिया, कोषाध्यक्ष जय सिंह राणावत सरसुंदा शाहपुरा, महामंत्री गोपाल सिंह राठौड़ कादेडा़ एवं समस्त प्रबंधन समिति श्री राजपूत धर्मशाला धनोप माताजी उपस्थित रहेंगे। महामंत्री गोपाल सिंह राठौड़ कादेड़ा ने बताया कि समस्त क्षत्रिय समाज महानुभाव परिवार एवं मिलने वाले स्वजन महानुभावों सहित सादर आमंत्रित है। समस्त क्षत्रिय समाज सम्मान समारोह कार्यक्रम में पधार कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ावें।कार्यक्रम के तत्पश्चात स्नेहभोज का आयोजन होगा।