चंदेरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: टेम्पो से कार में लोड हो रहे थे 1920 पव्वे अंग्रेजी शराब, 4 तस्कर गिरफ्तार

By :  vijay
Update: 2026-04-05 14:19 GMT


चित्तौड़गढ़। जिले के चंदेरिया थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब का जखीरा पकड़ा है। पुलिस ने मौके से अवैध शराब सहित एक टेम्पो और एक मारुति स्विफ्ट कार जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चंदेरिया थानाधिकारी मोतीराम ने बताया कि नोमील चौराहा नारेला के पास खड़े एक टेम्पो और स्विफ्ट कार की संदिग्ध अवस्था में तलाशी ली गई। इस दौरान टेम्पो में रखे 40 प्लास्टिक के कट्टों से कुल 1920 पव्वे अंग्रेजी शराब (वोदका) बरामद हुई। तस्कर इस अवैध शराब को टेम्पो से निकालकर स्विफ्ट कार में लोड कर रहे थे। पुलिस ने बिना लाइसेंस व अनुज्ञापत्र के आबकारी अधिनियम का उल्लंघन कर शराब परिवहन करने के आरोप में शराब और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। मौके से आरोपी धनराज, राजेश पारीक, प्रहलाद जायसवाल और भीमराज मीणा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब आरोपियों से शराब की खरीद-फरोख्त और तस्करी के नेटवर्क को लेकर गहन पूछताछ कर रही है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Similar News