आदर्श नगर में गली नं. 16 में पानी का भीषण संकट

By :  vijay
Update: 2025-05-14 08:27 GMT

भीलवाड़ा |तिलक नगर स्थित वार्ड नं. 54 बख्ता बाबा रोड़, , आदर्श नगर भैरू जी के सामने वाली गली, गली नं. 16 में पानी की समस्या विगत 5 माह से बरकरार है। गली निवासी राजेश कोली, सुभाष जोशी, नारायण शर्मा हलवाई, रोशन कोली, सोहन जी कोली, नंद लाल कोली, मास्टरजी हरिओम शर्मा, ठाकुर भवानी सिंह सहित 15 घरों में पानी पिछले 5 माह से लगभग न के बराबर पानी आ रहा है। अब गर्मियों के दिनों में पानी की समस्या अत्यंत विकट हो गई है। 15 मिनिट के लिए थोड़ा सा पानी कभी-कभार आ जाता है पेयजल के लिए भी बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आसपास की गलियों में जाकर पीने के पानी का जुगाड़ करना पड़ रहा है। संबंधित पार्षद, जलदाय विभाग व राज्य स्तरीय सी.एम. हेल्प लाईन नं. 181 पर भी शिकायत दर्ज करवाने पर समाधान नहीं हो पा रहा है। पिछले 7 दिनों में उक्त 15 घरों में पानी की एक बूंद भी नलों में नहीं आई है। जलदाय विभाग द्वारा बिजली बंद करवाने पर भी नलों में पानी नहीं आ पाता है। पानी की विकट परिस्थितियों का समाधान नहीं होने पर गली निवासी पानी की समस्या को अपनी नियती मान कर चिंताग्रस्त है। जिला कलेक्टर महोदय से निवेदन है कि एक बार जलदाय विभाग वालों से गली का सर्वे कराकर समस्या का शीघ्र समाधान करवाने की कृपा करावें। 

Similar News