आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना की ब्लॉक स्तरीय बैठक, समिति गठन कर तय किए 18 मानक

Update: 2026-02-03 14:28 GMT

 गंगापुर दिनेश लक्षकार। आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत एसडीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय समिति का गठन कर प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में आयुर्वेद एवं पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 18 मानकों पर चर्चा की गई, जिनमें प्रकृति परीक्षण, रक्ताल्पता जांच व उपचार, रक्तचाप व मधुमेह जांच, तंबाकू मुक्त ग्राम, औषधीय पौधों का रोपण, ऋतुचर्या व मौसमी बीमारियों से बचाव, व्यक्तिगत व सामाजिक स्वच्छता, स्वस्थ जीवनशैली, प्रत्येक परिवार की स्वास्थ्य प्रोफाइल, टीवी मुक्त पंचायत, रूबेला मुक्त पंचायत, गर्भावस्था के बाद समय पर पंजीकरण, प्रसव पूर्व देखभाल, गर्भवती परिचर्या और संस्थागत प्रसव शामिल हैं।

बैठक में पंचायती राज, शिक्षा, चिकित्सा, महिला एवं बाल विकास, वन विभाग, सांख्यिकी विभाग तथा ग्राम पंचायत से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे। पदेन सचिव एवं आयुष ग्राम प्रभारी डॉक्टर सतीश शर्मा ने बताया कि सभी 18 मानकों के पूर्ण पालन पर ग्राम पंचायत शिवरती को 11 लाख रुपये की राशि प्राप्त होगी, जिसका उपयोग गांव के समग्र विकास के लिए किया जाएगा।

Similar News