पुर में माली समाज का चौथा सामूहिक विवाह सम्मेलन:: फुलेरा दूज पर 21 जोड़े बनेंगे हमसफर

Update: 2026-02-19 04:40 GMT


भीलवाड़ा (विजय गढ़वाल)। उपनगर पुर में आज माली समाज का चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जा रहा है। फुलेरा दूज के अबूझ सावे पर आयोजित इस भव्य समारोह को लेकर समाज के लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

सुबह के सत्र में दूल्हा-दुल्हन की भव्य बिंदोरी निकाली गई, जिसमें समाजजन नाचते-गाते शामिल हुए। दोपहर बाद वैदिक मंत्रोचार के साथ फेरों का कार्यक्रम संपन्न होगा।

तुलसी विवाह के साथ रचाई जाएगी शादी

माली समाज विकास सेवा संस्थान, पुर के अध्यक्ष भैरूलाल माली ने बताया कि इस सम्मेलन की विशेषता भगवान चारभुजानाथ संग तुलसी विवाह है। इसी पावन सानिध्य में आज 21 जोड़े एक-दूसरे का हाथ थामकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत करेंगे।

बरसात के बावजूद उत्साह बरकरार

सुबह से ही आयोजन स्थल पर दूल्हा-दुल्हन, उनके परिजनों और समाज के लोगों की चहल-पहल शुरू हो गई थी। हालांकि मौसम ने करवट बदली और बरसात हुई, लेकिन आयोजकों ने पुख्ता इंतजाम रखते हुए कार्यक्रम को सुचारू बनाए रखा है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: राजकुमार माली 7737741455.


Similar News