गंगापुर ( दिनेश लक्षकार) राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बाघपुरा में विदाई कार्यक्रम रखा गया जिसके मुख्य अतिथि पीईईओ दोसर गोपाल लाल शर्मा, अध्यक्षता प्रशासक जसवंत सिंह आसोलिया, विशिष्ट अतिथि पूर्व पीईईऔ नानुराम कुम्हार, जगदीश कुमावत,मदन लाल सिरवी, कमलेश कुमार सालवी, अंकित शर्मा के आतिथ्य में 13बालक बालिकाओं को तिलक माल्यार्पण एवं ऊपर ना पहना कर विदाई दी गई।इस अवसर पर मुख्य अतिथि गोपाल लाल शर्मा द्वारा मेहनत करनी चाहिए और सकारात्मक सोच के साथ मेहनत कर उच्च पायदान को प्राप्त कर सकते हैं। सेवानिवृत्त पीईईओ नानूराम कुम्हार ने बालकों को जीवन में आदर्श नागरिक बनकर अपना और गांव का नाम रोशन करना चाहिए। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सुरेश चंद्र रेगर ललित कुमार सामलोट,मैना सुवालका,संगीता खटीक आदि उपस्थित रहे।