भीलवाड़ा |पुर में माली समाज विकास सेवा संस्थान पुर के तत्वावधान में आयोजित चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आज सैकड़ों समाज बंधुओं की बैठक पुर स्थित घाटी के हनुमानजी परिसर में सम्पन्न हुई। माली समाज के चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारीयो को लेकर विवाह समिति की बैठक आयोजित कर विभिन्न समितियां का गठन कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप गई।
माली समाज विकास सेवा संस्थान पुर के अध्यक्ष भैरूलाल माली ने बताया कि 19 फरवरी 2026 को फूलेरादोज पर आयोजित होने वाले माली समाज के चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन में भगवान चारभुजानाथ संग तुलसी विवाह भी सम्पन्न होगा। अब तक इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में 18 जोड़ों का पंजीयन हो चुका है। विवाह समिति का लक्ष्य 21 जोड़ों का विवाह कराना है। इस ओर समाजजन हर तरह से प्रयासरत है।
आज के इस समारोह में अतिथि तौर पर पधारे राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली ने समाज से अपील की कि इस सम्मेलन में सभी समाजबंधु एकजुट होकर तन-मन-धन से विवाह समिति को भरपूर सहयोग करें, ताकि इस आयोजन को भव्यता प्रदान होे सके।
इस अवसर पर सामूहिक विवाह समिति के सचिव शंकरलाल गोयल, संरक्षक रामस्वरूप माली, भंवर सतरावला, कैलाश नुईवाल, प्रभुलाल नुईवाल, लालचंद माली, नानूराम गोयल, जगदीश ढिबरिया, बंशीलाल माली, कैलाश माली, भवानीराम माली, नारायण कनवासिया, कन्हैयालाल बुलिवाल, रमेश माली, भैरूलाल माली, रामस्वरूप् माली, मूलचंद छुलिवाल, मदन गहलोत, गोपाल माली, जगदीश गोयल, गणपत महावर, बद्रीलाल माली सहित सैकड़ों समाजजन उपस्थित थे।