Month of worship: Beginning of Ramadan, first fast will be observed today; This time there will be 5 Fridays: इबादत का महीना: रमजान का आगाज, आज रखा जाएगा पहला रोजा; इस बार रहेंगे 5 जुमे

Update: 2026-02-18 20:00 GMT


भीलवाड़ा/प्रदेश: बरकतों और रहमतों का मुकद्दस महीना 'रमजान' शुरू हो गया है। बुधवार शाम चांद का दीदार होने के बाद मस्जिदों में तरावीह की नमाज शुरू हुई और आज, गुरुवार को अकीदतमंदों ने पहला रोजा रखा है। रमजान की आमद के साथ ही शहर की फिजाओं में रूहानियत घुल गई है और बाजारों में खासी रौनक देखी जा रही है।

मस्जिदों में उमड़ी भीड़, इबादत का दौर शुरू

रमजान की शुरुआत के साथ ही शहर की मस्जिदों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। बुधवार रात से ही मस्जिदों में कुरान की तिलावत और तरावीह की विशेष नमाज का सिलसिला शुरू हो गया। घरों में सेहरी की तैयारियों के साथ ही इबादत का माहौल बन गया है। बाजारों में खजूर, फल और इफ्तारी के सामान की जमकर खरीदारी हो रही है।




 12 घंटे 51 मिनट का होगा पहला रोजा

इस बार रमजान के समय में बदलाव देखा जाएगा। पहला रोजा 12 घंटे 51 मिनट का है, जबकि महीने के अंत तक दिन लंबे होने के कारण आखिरी रोजा 13 घंटे 31 मिनट का होगा। 5 मार्च को महीने का 'मंझला रोजा' पड़ेगा।

विशेष संयोग: इस बार आएंगे 5 जुमे

इस साल रमजान के पाक महीने में एक खास इत्तफाक यह है कि पूरे महीने में 5 जुमे (शुक्रवार) आएंगे। इस्लाम में जुमे की नमाज का विशेष महत्व है, ऐसे में 5 जुमे होने से अकीदतमंदों में खासा उत्साह है। मान्यता है कि इसी महीने में पवित्र कुरआन नाजिल हुआ था, इसलिए लोग इस दौरान जकात, सदका और खैरात कर जरूरतमंदों की मदद करते हैं।

Similar News