25 बालिकाओं को निःशुल्क साईकिल वितरण की

Update: 2026-02-18 17:27 GMT

आकोला ( रमेश चन्द डाड) क्षैत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धाकड़ खेड़ी प्रथम में राज्य सरकार द्वारा निशुल्क साइकिलो का वितरण हुआ ।राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धाकड़ खेड़ी प्रथम में कक्षा 9 की बालिकाओं को 25 साइकिलों का निशुल्क राज्य सरकार की योजना से अतिथियों के द्वारा साइकिलों का वितरण किया गया ।छात्राएं धाकड़ खेड़ी बागीद हिंगोनिया भवानी पूरा आदि गांव से छात्राएं पैदल आई थी।वे छात्राएं जैसे ही अतिथियों के द्वारा निशुल्क साइकिल वितरण की गई छात्राएं खुशी से झूम उठी। निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धाकड़ खेड़ी प्रथम के प्राचार्य इरशाद आलम काजी, विद्यालय के पूर्व एसएमसी अध्यक्ष भीम सिंह कानावत ,पूर्व सरपंच मो डी राम सुथार, मांगीलाल धाकड़, देवीलाल खटीक, बालू राम धाकड़, कैलाश चंद शर्मा, राधेश्याम व्यास, राजेश कुमार मीणा, राधेश्याम धाकड़, मोहनलाल बेरवा आदि गणमान्य अतिथियों के द्वारा राज्य सरकार की निशुल्क योजना की कक्षा 9 की छात्राओंज्ञको 25 साइकिलों का वितरण किया।

Tags:    

Similar News