झूलेलाल मन्दिर में किया 251 कन्याओ का सामूहिक पूजन
भीलवाड़ा (पिकू खोतानी) स्थानीय शाम की सब्जी मंडी के झूलेलाल मन्दिर में मंगलवार को शारदीय नवरात्रि की समाप्ति पर सिंधी समाज के अग्रणी सेवा प्रकल्प झूलेलाल नवयुवक सेवा संस्थान के सेवाधारियों द्वारा 251 कन्याओ का सामूहिक पूजन किया गया।
सिंधी समाज के सेवक कमल हेमनानी बताया कि मंदिर के पूजारी पंडित दशरत मेहता के सानिध्य में संस्थाध्यक्ष चेलाराम लखवानी एवं संस्थान के वरिष्ठ समाज सेवक हेमनदास भोजवानी एवं उनके सार्थियो द्वारा कन्या के चरण वंदना कर दुपट्टा ओढाया ओर उन्हें खीर-पुडी व हलवा युक्त भोजन परोसकर भोजन प्रसाद करवा कर स्कूल पाठ्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी सामग्री भेंट कर सेवा की।
इससे संस्थान के सभी पदाधिकारी एंव सेवक तथा कहीं समाज सेवियों का भी सहयोग रहा तत्पश्चात सभी श्रद्धालुओं बेंड की धुन पर नृत्य भी किया समाज के कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।