भीलवाड़ा जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आशाहोली विद्यालय ने रचा नया इतिहास, जीते 29 पदक

Update: 2025-09-18 17:10 GMT



भीलवाड़ा/आशाहोली। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आशाहोली के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। विद्यालय की टीम ने कुल 29 पदक जीते, जिनमें 6 स्वर्ण, 8 रजत और 15 कांस्य पदक शामिल हैं। प्रतियोगिता का आयोजन 14 से 17 सितंबर तक विद्यालय परिसर में हुआ।

स्वर्ण पदक विजेता

19 वर्षीय वर्ग : रचना (46–49 किग्रा), रेखा पैटवाल (55–57 किग्रा), सुमन पैटवाल (63–68 किग्रा)

17 वर्षीय वर्ग : जीवन उन्नीत (35–38 किग्रा), शुभम जाट (68–73 किग्रा), दीपक गोडोटिया (38–42 किग्रा)

रजत पदक विजेता

सोनिया मीणा (45–52 किग्रा), रोशन गुर्जर, आभुषण जाट, विनीता मीणा, सूर्यप्रकाश, विक्रम, सुरेश आदि खिलाड़ियों ने रजत पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

कांस्य पदक विजेता

कांस्य पदक श्रेणी में अंजली, प्रियंका, नितिन, हरिशंकर, राकेश, उमेश, ओमप्रकाश, हेमन्त, अनिल सहित 15 खिलाड़ियों ने पदक अपने नाम किए।

विद्यालय की  टीम प्रभारी शारीरिक शिक्षक सनवर हुसैन शेख के साथ प्रशिक्षक दल में उपेन सुथार, गुड्डू मीणा, देवा गोपाल, हेमन्त सिंह चौहान का भी विशेष योगदान रहा।

विद्यालय के प्राचार्या मुकेश गुप्ता ने इस शानदार उपलब्धि पर विद्यार्थियों व प्रशिक्षकों को बधाई दी और कहा कि यह टीमवर्क, अनुशासन और कठिन परिश्रम का नतीजा है।

ग्रामवासियों व अभिभावकों ने भी बच्चों की सफलता पर खुशी जताई और आशा व्यक्त की कि आशाहोली विद्यालय की टीम संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भी जिले का नाम रोशन करेगी।


Similar News

India suffered a crushing defeat in the fourth T20, New Zealand won the match by 50 runs.: भारत को चौथे टी20 में करारी हार, न्यूजीलैंड ने 50 रन से जीता मुकाबला

बांग्लादेश टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर: भारत में खेलने से इनकार के बाद ICC ने स्कॉटलैंड को दी जगह