निशुल्क तुलसी पौधा वितरण 4 को
By : मदन लाल वैष्णव
Update: 2025-11-03 10:53 GMT
भीलवाड़ा । गंगा देवी समदानी चैरिटेबल ट्रस्ट भीलवाड़ा के तत्वाधान 4 नवंबर मंगलवार को तुलसी वितरण का आयोजन पुराना भीलवाड़ा स्थित भदादा मोहल्ला में प्रातः 10 बजे आयोजित होगा। ट्रस्ट सचिव महावीर समदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तुलसी के 200 पौधे निशुल्क वितरण किए जाएंगे जिनको निशुल्क तुलसी पौधा लेकर देखभाल करनी हो स्वयं प्रातः10 बजे आकर निशुल्क ले जा सकता है।