कंटेनर व कार में हुई जोरदार टक्कर, कार चालक सीए की मौत
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे में कोटड़ी चौराया के निकट बुधवार शाम को एक कंटेनर व कार में आमने-सामने की जोरदार की टक्कर हो गई । जिसमे कार चालक युवक की मौत हो गई । सुचना पर सवाईपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय भेजा । एएसआई प्यार चंद खटीक ने बताया कि भीलवाड़ा कोटा रोड पर सवाईपुर के कोटड़ी चौराहे के पास बुधवार देर शाम भीलवाड़ा से मांडलगढ़ बीगोद की तरफ जा रहे कंटेनर की सामने से आ रही कार से जोरदार की टक्कर हो गई, टक्कर इतनी जबरदस्ती की कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया, वही इस हादसे में कार चालक पीयूष शर्मा ( सीए ) पिता राम कृष्ण शर्मा निवासी ओल्ड हाउसिंग बोर्ड, शास्त्री नगर, भीलवाड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया, गंभीर घायल को सवाईपुर 108 एंबुलेंस के मदद से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया । 108 चालक हरि निवास जाट ने बताया कि डॉक्टर ने घायल पीयूष को मृत घोषित किया । पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाया, वही मौके पर ग्रामीणों व राहगीरों की भीड़ जमा हो गई ।।