हमीरगढ़ मांहेश्वरी समाज द्वारा बड़े मंदिर का फूलडोल बड़े धूमधाम से मनाया
By : vijay
Update: 2026-03-18 17:50 GMT
हमीरगढ़ (राजाराम वैष्णव) नगर पालिका हमीरगढ़ में बड़े मंदिर से मुरलीधर भगवान का रथ को सजाकर ढोल के साथ होली का चौक, काबरा मंदिर ,तेली गली, होते हुए !मुख्य बाजार से रथ का माहेश्वरी समाज व अन्य समाज द्वारा जगह जगह मुरलीधर भगवान की आरती कर भगवान को गुलाल अर्पित की ! प्रसाद चढ़ाया गया !फिर भक्तों ने गुलाल से सभी भक्तों को गुलाल से सराबोर कर दिया !महिलाओं ओर युवा ने रथ के सामने जयकारे ओर नृत्य किया !रथ फिर बड़े मंदिर पहुंचा !जहाँ बेवान को हाथों पर लेकर झूला झुलाया गया! फिर आरती की गई !और भगवान को प्रसाद चढ़ा कर भक्तों में वितरण किया गया !