हिंदू नववर्ष पर शोभायात्रा के साथ आयोजित होंगे अनेक कार्यक्रम, पूर्व संध्या पर भारत माता की महाआरती कर सजाई रंगोली
गंगापुर( दिनेश लक्षकार)-चैत्र शुक्ल पक्ष विक्रम संवत 2083 गुरुवार को भारतीय हिंदू नववर्ष प्रतिपदा के अवसर पर नगर में विशाल शोभायात्रा पंचतीर्थ बालाजी मंदिर से प्रातः 9 बजे कलश यात्रा के साथ शुरू होगी जो शास्त्री पार्क में पहुंचकर सम्पन्न होगी। शोभायात्रा में कई सामाजिक संगठनों द्वारा महापुरुषों की जीवंत झांकी सजाई जाएगी। हिंदू नववर्ष के आयोजन को भव्यता पुर्वक मनाने के लिए सुबह 5 बजे मंगरी पर ढोल नगाड़े शंख बजाकर और आतिशबाजी कर नववर्ष का स्वागत किया जाएगा उसके पश्चात ढोल का वादन गली मोहल्लों में किया जाएगा।नव वर्ष की पूर्व संध्या पर बुधवार को नगर के भूत बावजी चौराहे पर भारत माता की आरती व देशभक्ति गीतों का आयोजन करने के साथ ही प्रमुख स्थानों पर आकर्षक रंगों से रंगोली सजाकर दीपदान किया गया। जिसमें सकल हिंदू समाज के साथ भारत विकास परिषद, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, टैगोर स्कूल,निजी बस एसोसिएशन,महाकाल सेना,महावीर जीव दया संस्थान, आलोक विद्या मंदिर, संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारी सहित गण मान्य नागरिक उपस्थित रहे।