गणगौर पर्व पर संस्कृति महिला मंडल का आयोजन, प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह
भीलवाड़ा। संस्कृति महिला मंडल सी सेक्टर आज़ाद नगर द्वारा गणगौर पर्व के उपलक्ष्य में आज एक भव्य आयोजन किया गया। संतोष जी शर्मा की अध्यक्षता कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंजू बाला महाजन की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बेस्ट ड्रेस प्रतियोगिता में कोमल पवार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान शालू और तृतीय स्थान आशा पाराशर को मिला।
नृत्य प्रतियोगिता में अर्चना त्रिपाठी प्रथम रही, द्वितीय स्थान पर सुनीता जीनगर रहीं, वहीं संजू पाराशर और नैना ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्थान प्राप्त किया। पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति विजय जी खंडेलवाल द्वारा दी गई, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।
सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता में शालू प्रथम, पारस जी द्वितीय तथा पिंकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बच्चों की डांस प्रतियोगिता में छवि प्रथम, चेष्टा सेन द्वितीय और निकिता तृतीय रहीं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों की उपस्थिति रही, जिसमें दुर्गा,सीमा,शालू,संजू,सुनीता,अनुराधा दुर्गा २ और संगीता जी ने खेल खिला खिलाने विशेष सहयोग रहा मंच संचालन विद्या भंडारी ने किया
मीडिया प्रभारी मर्दुला जी ने बताया सब महिलाओं ने खूब एंजॉय किया आगे भी ऐसे कार्यकम करते रहे गे
