नगर निगम का पहला बजट 411.84 करोड़ का, 15 फरवरी को होगा पास

Update: 2025-02-12 10:02 GMT

9 करोड़ की लागत से बनेगा सेंट्रल मीटिंग हॉल, प्रशासनिक भवन

भीलवाड़ा। नगर निगम बनने के बाद पहली साधारण सभा की बैठक 15 फरवरी को शाम 4:15 बजे टाउन हॉल में होगी। इसमें महापौर राकेश पाठक द्वारा वित्त वर्ष 2025-26 का बजट 411 करोड़ 84 लाख रुपए का पेश किया जाएगा। यह निगम का पहला बजट होगा। अगले वित्त वर्ष में प्रारंभिक शेष 47 करोड़ 60 लाख 25 हजार रुपए का रहेगा। 364 करोड़ 23 लाख 75 हजार रुपए की आय की उम्मीद जताई गई है। वहीं 367 करोड़ 57 लाख 15 हजार रुपए के व्यय प्रस्तावित किए गए हैं। कमिश्नर हेमाराम चौधरी ने बोर्ड बैठक का 22 बिंदुओं का एजेंडा जारी कर दिया है। चालू वित्त वर्ष 2024-25 के स्वीकृत बजट अनुमानों में पुनर्नियोजन प्रस्ताव की

स्वीकृति तथा अनुमोदन भी करवाया जाएगा। यह 303 करोड़ 36 लाख 79 हजार रुपए के होंगे। सांसद बनने के बाद पहली बार बोर्ड बैठक में आने पर दामोदर अग्रवाल का स्मान किया जाएगा। इसी तरह बहुरूपिया कलाकार पद्मश्री जानकीलाल भांड द्वारा भीलवाड़ा का गौरव स्मान बढ़ाने पर सम्मान होगा। निगम का नया

प्रशासनिक भवन बनेगा। इसमें 150 सदस्यों के बैठने के लिए सेंट्रल मीटिंग हॉल, महापौर, उप महापौर, कमिश्नर के चैंबर एवं पार्षदों के बैठने के लिए कमरा बनेगा। इस पर 9 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। इसकी प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति भी सदन से ली जाएगी।

गांधी सागर में गंदगी रोकने के लिए बनेगा 2.58 करोड़ का नाला

शहर की सबसे खूबसूरत गांधी सागर तालाब में गंदा पानी व गंदगी निरंतर जा रही है। इसकी सफाई व सौंदर्यकरण पर अब तक करोड़ों रुपए खर्च हो चुके। एक बार फिर गंदे पानी को जाने से रोकने के लिए 2.58 करोड़ रुपए का नाला बनाना प्रस्तावित है। इस राशि के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति सदन से ली जाएगी।

पटवा व पारीक के नाम पर होंगे कम्युिनटी हॉल

नगर निगम द्वारा बनवाए जा रहे दो कम्युिनटी हॉल का नामकरण किए जाने का प्रस्ताव है। शास्त्रीनगर कम्युिनटी हॉल का नामकरण भाजपा के पूर्व विधायक व पूर्व परिषद सभापति बंशीलाल पटवा के नाम पर रखने का प्रस्ताव है। इसी तरह आरके कॉलोनी कम्युिनटी हॉल का नामकरण लोकतंत्र सेनानी रामगोपाल पारीक के नाम पर किया जाएगा।

सफाई, फायर आदि के लिए 4.33 करोड़ के खरीदेंगे वाहन

शहर की सफाई, फायर एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए निगम 4 करोड़ 33 लाख 40 हजार रुपए के 14 वाहन खरीदेगा। इसमें लोडर, अतिक्रमण अनुभाग के लिए वाहन,एनिमल एंबुलेंस, ट्रैफिक व्यवस्था के लिए क्रेन, मिनी टै€टर वाहन, एंटी स्मोग गन मशीन, ट्रै€टर वाहन, नाला सफाई वाहन, इनोवा कार, रोड स्विपर मशीन शामिल हैं।

इन प्रस्तावों पर भी होगी चर्चा

- सीतादेवी पत्नी बंशीलाल सोनी के कोर्ट केस में लौटाई राशि का अनुमोदन।

- निगम के 6 कर्मचारियों के नियमितीकरण एवं 18 मृत कर्मचारियों के आश्रितों को नियुक्ति का अनुमोदन।

- मीट लाइसेंस देने के लिए उप विधियां बनाने पर चर्चा।

- हर साल खेलो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन।

- जनता क्लिनिक खोले जाने के लिए निशुल्क भवन आवंटन की पुष्टि।

- टेंट व्यवस्था में हुए अतिरिक्त खर्च 24.50 लाख, रोशनी व्यवस्था में हुए अतिरिक्त व्यय 17.50 लाख, रोड लाइट में हुए अतिरिक्त व्यय 11 लाख 72 हजार 505 रुपए, कंप्यूटर मय ऑपरेटर कार्य में अतिरिक्त व्यय 24 लाख रुपए का अनुमोदन।

- स्ट्रिप ऑफ लैंड विक्रय का प्रस्ताव।

- निगम की विभिन्न योजनाओं में भविष्य में भूखंड नीलामी का प्रस्ताव तथा पहले हो चुकी नीलामी की पुष्टि।

- घर-घर कचरा संग्रहण कार्य के लिए 28.76 करोड़ रुपए के टेंडर की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति।

- विद्युत पोल विज्ञापन की राशि जमा कराना।

Similar News