शहर सरकार शिविर में राहत तो मिली, लेकिन पसीने-पसीने हुई जनता – कूलर मंगवा कर करना पड़ा इंतजाम”? 454 प्रकरणों का मौके पर ही निपटारा

Update: 2025-09-17 19:07 GMT


भीलवाड़ा। नगर निगम, नगर विकास न्यास व अन्य विभागों की ओर से शहर में लगाए गए विशेष शिविर के पहले ही दिन जनता को राहत के संकेत दिखे। अधिकारियों का कहना है कि अब शहर में लम्बे समय से अटके कामों का तेजी से निस्तारण होगा।

पहले दिन शिविर की तुलनात्मक रिपोर्ट :

क्रमांक प्रकरण का प्रकार प्राप्त आवेदन निस्तारित

1. पट्टे 193 04

2. जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र 08 01

3. भवन मानचित्र पास 44 05

4. नामांतरण 45 02

5. भू-उपयोग परिवर्तन 14 02

6. एन.ओ.सी./टैक्स 44 04

7. संपत्ति कर प्रमाण पत्र 368 218

8. फायर NOC 19 00

9. EWS प्रमाण पत्र 08 04

10. CM राहत कोष 18 00

11. NFSA 47 47

12. घर-घर सम्पर्क/संवेदनशील योजनाएँ 151 135

13. सामाजिक सुरक्षा पेंशन 18 लंबित

14. सड़क मरम्मत 18 12 (1550 वर्गमीटर)

मुख्य बातें :

पहले दिन कुल 997 आवेदन दर्ज हुए।

इनमें से 454 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

सबसे ज्यादा निस्तारण संपत्ति कर प्रमाण पत्र (218) और NFSA (47) में हुआ।

वहीं फायर NOC और सीएम राहत कोष से जुड़े मामलों में पहले दिन कोई निस्तारण नहीं हो सका।

सड़क मरम्मत के तहत 12 स्थानों पर 1550 वर्गमीटर कार्य पूरा किया गया।

अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में और अधिक विभागीय कार्यों को प्राथमिकता से निपटाया जाएगा ताकि आमजन को तुरंत राहत मिल सके।



शहर सरकार शिविर : जनता को राहत, लेकिन पंडाल में पसीने-पसीने हुए लोग


सुबह शिविर शुरू होते ही गर्मी और उमस से लोग बेहाल हो गए। पंडाल में न तो पंखे लगे थे और न ही कूलर। लोग कहते दिखे – “जनता की समस्या हल करने आए हैं, लेकिन खुद पंडाल में बैठने तक की सुविधा नहीं है।” बाद में हड़बड़ी में बाहर से कूलर मंगवाए गए और लगाए गए, तब कहीं जाकर लोगों को थोड़ी राहत मिली।

खासियत यह भी रही :

पूरे पंडाल में एक भी पंखा नजर नहीं आया।

शुरुआत में अफसर और आमजन पसीने से तरबतर बैठे नजर आए।

नगर निगम की बिजली व्यवस्था पर सवाल उठे – “जब अपने ही पंडाल में व्यवस्था नहीं कर पाए तो जनता की समस्याएं कैसे हल होंगी?”

कूलर लगने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन यह अव्यवस्था पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रही।


Similar News