भीलवाड़ा। माहेश्वरी समाज के आराध्य देव भगवान महेश के प्रतीक चिन्ह महेश सर्किल चौराहे का लोकार्पण 6 फरवरी को होने जा रहा है। नगर निगम द्वारा महेश स्कूल के पास कृषि उपज मंडी चौराहे पर नवनिर्मित इस सर्किल का उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर राकेश पाठक करेंगे। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद दामोदर अग्रवाल, महासभा के पूर्व सभापति रामपाल सोनी एवं विधायक अशोक कोठारी शिरकत करेंगे। इस गौरवशाली पल के साक्षी बनने के लिए माहेश्वरी समाज की प्रादेशिक सभा, जिला सभा, नगर सभा, महिला मंडल और युवा संगठन सहित समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहेंगे। समाज के प्रतीक चिन्ह की स्थापना से क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ सामाजिक गौरव को भी नई पहचान मिलेगी।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455