देव दीपावली पर लक्ष्मी नारायण मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, दिव्य श्रृंगार ने मोहा मन

Update: 2025-11-05 08:33 GMT

भीलवाड़ा। देव दीपावली के पावन अवसर पर भीलवाड़ा शहर के सबसे प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर में बुधवार को पूर्णिमा के दिन भगवान का विशेष और अलौकिक श्रृंगार किया गया। मंदिर ट्रस्ट द्वारा इस अवसर पर सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए आमंत्रित किया गया था। इसके चलते सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और देव दीपावली के अवसर पर दर्शन करने की होड़ लग गई।

मंदिर के ट्रस्टी ओम प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि पिछले सात दिनों से भगवान का नित्य नए रूप में श्रृंगार किया जा रहा था, जो भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। कार्तिक मास की बड़ी पूर्णिमा के इस पावन दिन भगवान लक्ष्मी नारायण का भव्य श्रृंगार अपनी चरम भव्यता पर पहुंचा। मंदिर परिसर में भक्तों ने दीप प्रज्वलित कर आरती में भाग लिया और भगवान के दिव्य दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस किया।

Similar News