10 जवानों का चयन हुआ आमजन मे खुशी की लहर

By :  vijay
Update: 2024-10-04 14:13 GMT

गंगरार देश सेवा ही सर्वोपरि भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती का अन्तिम परिणाम जारी हुआ जिसमें क्षेत्र में संचालित एम- टू प्रयास नि:शुल्क शिक्षण अभियान का परिणाम उत्कृष्ट रहा। पिछले तीन सत्र से एम- टू के तहत देश के लिए जवान तैयार करने की मुहिम पूरी तरह से नि:शुल्क चल रही हैं। जिसमे इस बार के परिणाम में अंतिम रूप से 10 जवानों का चयन हुआ। चयनित जवानों की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी चयनित जवानों का रामदेव मंदिर प्रांगण में माला पहनाकर, आतिशबाज़ी कर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। एम-टू प्रयास से पवन सिंह ने बताया कि अंतिम परिणाम में 10 बच्चों का पूर्ण रूप से चयन हो गया हैं। एम-टू ग्राउंड पर फिजिकल के लिए जवानों को लगभग 6 महीने तक उचित मार्गदर्शन के साथ प्रशिक्षण दिया गया था। जिसमे अंतिम रूप से 10 जवान बाल मुकुंद गाडरी,राजेंद्र जाट,पप्पू अहीर, विकास अहीर, लोकेंद्र सिंह, सुनील कुमावत, यशपाल बंजारा, बबलू गाडरी, आशीष तेली, कन्हैया प्रजापत का चयन हुआ है। गौरतलब है कि जहां क्षेत्र व आसपास की एकेडमी द्वारा पैसा लेकर तैयारी करवा रही है वहीं एम-टू द्वारा देश के लिए जवान तैयार करने की संपूर्ण तैयारी पूर्णत नि:शुल्क करवाई जाती है। मेवाड़ क्षेत्र से 10 जवानों का चयन होना बहुत ही गौरवांवित विषय है। एम-टू द्वारा भर्ती के अपने पहले प्रयास में 2 , दुसरे प्रयास में 5 व इस बार 10 जवानों का चयन होना ये बताता है कि क्षेत्र के युवाओं का लक्ष्य भारतीय सेना में जाकर राष्ट्रसेवा करना है। स्थापक मनोज मीना ने क्षेत्र वासियों को बधाई देने के साथ ही आगामी अग्निवीर भर्ती हेतु नए बैच शुरू होने की जानकारी दी है।

Similar News