100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त अभियान- भीलवाड़ा में बाल विवाह मुक्ति रथ से होगी जागरूकता

Update: 2026-02-03 08:58 GMT

 भीलवाड़ा। भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त अभियान के समर्थन में भीलवाड़ा जिले में बाल विवाह की रोकथाम को लेकर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। बाल अधिकारिता विभाग एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक धर्मराज प्रतिहार ने बताया कि जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन अलायंस के सहयोगी नवाचार संस्थान द्वारा जिले में बाल विवाह अधिनियम की जानकारी जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बाल विवाह मुक्ति रथ का शुभारंभ किया गया है।

यह रथ जिले के गांव गांव में जाकर लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और कानून की जानकारी देगा। अभियान के माध्यम से अभिभावकों, किशोर किशोरियों और ग्रामीण समुदाय को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा ताकि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से समाप्त किया जा सके।

इस अवसर पर बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक धर्मराज प्रतिहार के साथ गौरव सारस्वत अधीक्षक राजकीय संप्रेक्षण गृह, चंद्रकला ओझा अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, विनोद राव सदस्य बाल कल्याण समिति, अनुराधा तोलंबिया संरक्षण अधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई, अरुण कुमावत सचिव नवाचार संस्थान, जितेंद्र सिंह तोमर जिला परियोजना समन्वयक नवाचार संस्थान, भागवत सिंह चारण रेड एंड रेस्क्यू ऑफिसर, हेमंत सिंह सिसोदिया परियोजना समन्वयक चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा निर्मला पुरोहित काउंसलर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 मौजूद रहे।

Similar News