भारत विकास परिषद की 12वीं कार्यकारिणी बैठक रविवार को, नए सत्र की तैयारियों पर लगेगा निर्णय

Update: 2026-03-14 09:22 GMT

​भीलवाड़ा । भारत विकास परिषद, शाखा स्वामी विवेकानंद की वर्ष 2025-26 की महत्वपूर्ण 12वीं कार्यकारिणी बैठक रविवार को शास्त्री नगर स्थित परिषद भवन में आयोजित की जाएगी। शाखा सचिव के.जी. सोनी ने बताया कि बैठक में आगामी सत्र के दायित्वधारियों के चयन की तारीख तय करने के साथ ही मार्च में होने वाली प्रांतीय चतुर्थ बैठक की तैयारियों पर चर्चा होगी।

​भवन नवीनीकरण और नव वर्ष कार्यक्रमों की बनेगी रूपरेखा ​बैठक में 19 मार्च को नव वर्ष कार्यक्रम की योजना बनाई जाएगी। विशेष रूप से रेलवे स्टेशन चौराहे पर आयोजित होने वाली 'रासलीला' के उस दायित्व पर भी विस्तृत चर्चा होगी, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा परिषद को सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त परिषद भवन के रिनोवेशन और गत बैठक की कार्यवाही के अनुमोदन सहित अन्य सांगठनिक विषयों पर निर्णय लिए जाएंगे। बैठक सुबह 10.15 बजे शुरू होगी, जिसमें सभी मार्गदर्शकों और कार्यकारिणी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है।

Similar News