श्री महेश पब्लिक स्कूल,प्राइमरी विंग में नर्सरी से यूकेजी के नन्हे विद्यार्थियों की ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित।

Update: 2026-03-14 09:17 GMT


भीलवाड़ा | श्री महेश पब्लिक स्कूल, प्राइमरी विंग में दिनांक 14/3/26 को कक्षा नर्सरी से यूकेजी तक के नन्हे विद्यार्थियों के लिए 'ग्रेजुएशन सेरेमनी' का आयोजन किया गया। श्री महेश सेवा समिति के निर्देशक व विद्यालय प्रभारी  दिनेश  शारदा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्री-प्राइमरी शिक्षा पूर्ण करने वाले बच्चों की उपलब्धि का उत्सव मनाना तथा उन्हें आगे की कक्षाओं के लिए प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में श्री महेश सेवा समिति के सम्माननीय अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश जी नराणीवाल , सचिव   राजेंद्र कुमार  कचौलिया , कोषाध्यक्ष  राजेश  बाहेती तथा निर्देशक व विद्यालय प्रभारी  दिनेश जी शारदा उपस्थित रहे। समिति के सदस्यों व विद्यालय की प्रधानाचार्या निधि झा भार्गव के द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके बाद नन्हे विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। बच्चों के नृत्य, गीत एवं कविताओं ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों का उत्साह और आत्मविश्वास देखने लायक था। 'ग्रेजुएशन सेरेमनी' के मुख्य आकर्षण के रूप में विद्यार्थियों को ग्रेजुएशन ड्रेस व कैप पहनाकर प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर बच्चों के अभिभावकों ने अपने बच्चों के जीवन के पहले शैक्षणिक पड़ाव को सफलतापूर्वक पूरा करने की खुशी साझा की।

विद्यालय की प्रधानाचार्या निधि झा भार्गव ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह समारोह बच्चों के शैक्षणिक जीवन की एक महत्वपूर्ण शुरुआत है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है ताकि वे भविष्य में हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकें।   महेश सेवा समिति के अध्यक्ष  ओमप्रकाश जी नराणीवाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है और उनमें नई कक्षा के लिए उत्साह एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। सचिव राजेंद्र कचौलिया ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ- साथ अच्छे संस्कार देना है, ताकि वह भविष्य में एक ज़िम्मेदार नागरिक बन सकें। कोषाध्यक्ष   राजेश   बाहेती ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा है कि इस प्रकार के कार्यक्रम से ही छात्रों मे आत्मविश्वास ,समर्पण व मनोबल की भावना का विकास होता है। निर्देशक व विद्यालय प्रभारी   दिनेश   शारदा ने कहा कि नन्हे बच्चे नींव का पत्थर हैं ,यदि नींव मज़बूत होगी तो आगे उनका भविष्य भी सुनहरा होगा ।

कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने भी बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की और विद्यालय द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा की। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए उनके निरंतर प्रगति की कामना की।

Similar News