वरिष्ठ नागरिक मंच के वंदेमातरम अभियान के 131 विजेताओं का नगर निगम सभागार में सम्मान

Update: 2026-02-03 17:50 GMT


भीलवाड़ा में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिक मंच की ओर से चलाए गए हेलो नहीं वंदेमातरम कहे अभियान के अंतर्गत चयनित 131 नागरिकों का सम्मान समारोह नगर निगम सभागार टाउन हाल में आयोजित किया गया। मंच अध्यक्ष मदन खटोड़ ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ संरक्षक टी सी चौधरी, ओ पी हिंगड़, वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष श्याम कुमार डाड तथा महिला सचिव वीणा खटोड़ द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

स्वागत भाषण में मदन खटोड़ ने अभियान की भावना पर प्रकाश डाला, जबकि कार्यक्रम प्रभारी प्रमोद कुमार तोषनीवाल ने वंदेमातरम से जुड़े विभिन्न आयोजनों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शहर में दस हजार दोपहिया वाहनों पर स्टीकर लगाए गए, 150 ऑटो रिक्शा पर बैनर लगाए गए, घर घर पोस्टर वितरित किए गए तथा स्कूलों में गायन और नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। गणतंत्र दिवस पर सामूहिक वंदेमातरम गायन प्रतियोगिता भी रखी गई। इसके साथ ही फोन पर बातचीत की शुरुआत वंदेमातरम से करने वाले दो हजार लोगों में से 131 व्यक्तियों का चयन कर उन्हें सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन संयुक्त महासचिव कैलाश चंद्र सोमानी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन सहप्रभारी उमाशंकर शर्मा ने प्रस्तुत किया। पूर्व पार्षद राधेश्याम सोमानी, सामाजिक कार्यकर्ता उदय लाल समदानी और मोहन लाल शर्मा ने मंच के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में ऐसे और अभियानों की आवश्यकता बताई।

वंदेमातरम से जुड़ी प्रश्नोत्तरी में सही उत्तर देने वाले ममता सिन्हा, दीपक माहेश्वरी, कृष्णा सेन, गोविंद शर्मा, प्रियंका चेचानी और मनोज कुमार उपाध्याय को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। फोन अभियान में सहयोग करने वाले मंच के 61 सदस्यों का भी अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में कैलाश पुरोहित, सुशील बंसल, राकेश सक्सेना, मूलचंद बाफना, नेमीचंद जैन, अरुण आचार्य, भवानी शंकर शर्मा, अशोक डाड, दिनेश चंद्र भट्ट, अनिल माहेश्वरी, ओम प्रकाश लड्ढा, बसंती लाल मूंदड़ा, कैलाश तिवाड़ी, राजेश पारख, अनिल ओझा, विमला जैन, गुणमाला अग्रवाल, जतन हिंगड़, मंजुलता भट्ट, उर्मिला माहेश्वरी, निर्मला लखोटिया, विमला सोमानी, शकुंतला बाफना सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए समाचार प्रेम कुमार गढवाल Email - bhilwarahalchal@gmail.com

व्हाट्सएप - 9829041455 विज्ञापन - विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क - भीलवाडा हलचल कलेक्ट्री रोड,नई शाम की सब्जी मंडी भीलवाडा

Similar News