आकोला।
आजीविका विकास परियोजना के अंतर्गत लखपति दीदियों के लिए टेबलेट वितरण और संवाद कार्यक्रम मुख्यमंत्री की उपस्थिति में राज्यभर के सभी जिलों में आयोजित किया गया। इसी क्रम में भीलवाड़ा जिले के 14 ब्लॉकों की 140 लखपति दीदियों को टेबलेट वितरित किए जाएंगे। यह वितरण जिला कलेक्टर जसमीत संधू, मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंद्रभान सिंह भाटी और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जाएगा। संवाद कार्यक्रम में जिला प्रशासन की ओर से ग्रामीण अतिरिक्त कलेक्टर रणजीत सिंह भी मौजूद रहे।
राजीविका कार्मिक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोशी ने बताया कि राज्य के सभी जिलों में लखपति दीदियों को टेबलेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। भीलवाड़ा जिले में सभी ब्लॉकों की लगभग 135 लखपति दीदियों को टेबलेट दिए जाएंगे, जिससे वे फील्ड स्तर पर राजीविका समूह से जुड़ी महिलाओं के कार्यों में सूचना प्रौद्योगिकी का प्रभावी उपयोग कर सकें और तकनीक से सीधे जुड़ सकें।
जिला परियोजना प्रबंधक नागेंद्र तोलंबिया ने बताया कि कलेक्टर जसमीत सिंह संधू के मार्गदर्शन में और जनप्रतिनिधियों की अध्यक्षता में टेबलेट वितरण कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा। आज आयोजित संवाद कार्यक्रम में जिले के सभी ब्लॉकों से लखपति दीदियां, जिला लाइवहुड प्रबंधक आशिक शेख और डीआरसी हेड सुधांशी सिंह भी उपस्थित रहे।