सीबीएसई बोर्ड परीक्षा: 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए एडवाइजरी जारी, 10 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश

Update: 2026-02-14 05:10 GMT


​भीलवाड़ा। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षाओं के सफल और सुचारू संचालन के लिए बोर्ड ने परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। बोर्ड ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी छात्र-छात्राएं अपने निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10 बजे या उससे पहले अनिवार्य रूप से पहुंच जाएं।

​10:30 बजे से शुरू होगी परीक्षा, समय का रखें विशेष ध्यान

​बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक के अनुसार, परीक्षाएं सुबह की एक ही पारी में 10:30 बजे से शुरू होंगी। परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार सुबह 10 बजे बंद कर दिए जाएंगे, जिसके बाद किसी भी स्थिति में परीक्षार्थी को अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। बोर्ड ने अभिभावकों और स्कूलों से भी अपील की है कि वे बच्चों का मार्गदर्शन करें ताकि किसी भी देरी से बचा जा सके।

​46 लाख से अधिक छात्र होंगे शामिल

​इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में भारत सहित विदेशों के 26 देशों से 46 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं सम्मिलित हो रहे हैं। परीक्षार्थियों की भारी संख्या को देखते हुए बोर्ड ने सलाह दी है कि छात्र स्थानीय यातायात (Traffic), मौसम की स्थिति और परीक्षा केंद्र की दूरी का आंकलन पहले ही कर लें और घर से जल्दी निकलें ताकि अंतिम समय की भागदौड़ और मानसिक तनाव से बचा जा सके।

​भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.

Similar News