आकोला (रमेश चंद्र डाड) निकटवर्ती ग्राम गेगा का खेड़ा में श्री लक्ष्मीनाथ क्रिकेट क्लब द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ, मुख्य अतिथि प्रद्युम्न सिंह राणावत ने खिलाड़ियों को उद्बोधन दिया एवं प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रथम मैच बडलियास वर्सेज उद्लियास के बीच खेला गया जिस में बडलियास 40 रन से विजेता रही। आयोजक नितिन शर्मा ने बताया कि इस भव्य प्रतियोगिता के शुभ अवसर पर बडलियास पूर्व सरपंच प्रकाश चंद्र रैगर , गेगा का खेड़ा पूर्व सरपंच कैलाश चंद्र शर्मा, पूर्व सरपंच धनराज तिवाड़ी, संस्कृत महाविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शांतिलाल शर्मा, दुर्गा शंकर चौबे, सुरेश गोस्वामी, स्वाई राम सेन,दुर्गेश तिवाड़ी, अक्षय चतुर्वेदी अदित्य तिवाड़ी,सुनील तिवाड़ी, रानू पाराशर,हरि जाट,अंकुश तिवाड़ी, हर्षित तिवाड़ी, आदि ग्रामीणों की उपस्थिति रही।