162 हाजियों का हुआ मेडिकल व टीकाकरण

Update: 2026-02-14 07:58 GMT

भीलवाड़ा हज कमेटी के द्वारा दारुलऊलम सुलतानुल हिंद व रज़ा सांगानेरी गेट में भीलवाड़ा जिले से जाने वाले हाजियों का तरबियत,टीकाकरण व मेडिकल कैंप लगाया गया भीलवाड़ा जिला हज कमेटी के कनवीनर हाजी अब्दुल रहमान डायर ने बताया कि इस कैंप में 162 हाजियों का टीकाकरण व मेडिकल किया गया ओर हज की तमाम जानकारी ओर तरबियत दी गई जन्नत ट्रस्ट अजमेर द्वारा हाजियों को मेडिकल किट दिया गया ओर स्टार टूर्स एण्ड ट्रावेल्स की जानिब से हाजियों को बैग दिये गये ओर अन्य संस्थाओं द्वारा भी तोहफा दिया गया ओर स्टेट बैंक के मैनेजर ने रियाल एक्सचेंज के बारे में बताया ओर अल्पसंख्यक अधिकारी ने सभी को मुबारक बाद दी हाजी डॉ इकबाल ओर जयपुर से आये हज प्रशिक्षक ने हाजियों को प्रशिक्षण दिया हाजी इकबाल डायर,हाजी सिद्दीकी गुलाबपुरा,हाजी अब्दुल जब्बार,एजाजुद्दीन खां मांडल,अब्दुल हफीज,हाजी मुजीबुर्रहमान डायर,हाजी इकबाल छीपा आदि सदस्यों ने अपना योगदान दिया ।

Similar News