वीर हनुमान मंदिर में महाशिवरात्रि पर कल होगा अभिषेक

Update: 2026-02-14 07:32 GMT

 भीलवाड़ा । शहर के वीर सावरकर चौक में स्थित वीर हनुमान मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव 15फरवरी रवीवार 2026 को मनाया जाएगा।

मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार जागेटिया ने बताया की महोत्सव के तहत शाम को 5:00 बजे ठंडाई प्रसाद का वितरण किया जाएगा उसके पश्चात रात्रि 9:00 बजे से चारों प्रहर का अभिषेक किया जाएगा।

अध्यक्ष महेंद्र कुमार पाटिल व सचिव राजेन्द्र विजयवर्गीय ने सभी भक्तों से कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया है।

Similar News