भगवान श्री बलराम रस्साकशी प्रतियोगिता 16 से शुरू, विजेता को मिलेगा 1 लाख रुपए नकद पुरस्कार

Update: 2026-02-14 08:24 GMT

भीलवाड़ा। सुवाणा पंचायत समिति की सभी 38 पंचायतों में स्वामी विवेकानंद युवा संस्थान की ओर से भगवान श्री बलराम रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का उद्देश्य गांव में समरसता का माहौल बनाना नशा मुक्त युवक देश भक्त युवक तैयार करना है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹100000 उपविजेता कोई ₹51000 और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम कोई ₹21000 का नकद इनाम दिया जाएगा।

प्रतियोगिता के संयोजक भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रामपाल चौधरी पांसल ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य नशा मुक्त भारत व देश भक्त युवा तैयार करना है। ग्रामीण खेलों को प्रोत्साहित करना आपसी समन्वय स्थापित करना सामाजिक समरसता बनी रहे। इसी उद्देश्य से पहले ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित की गई जिसमे 479 टीमों के 4790 खिलाड़ियों ने भाग लिया और अब पंचायत स्तर पर क्वालीफाई करने वाली टीमों का पंचायत समिति स्तर पर मुकाबला होगा पंचायत में क्वालीफाई करने वाली टीमों को रंगीन ड्रेस दी गई इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को 1 लाख उप विजेता को 51 हज़ार रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 21 हज़ार रुपये का इनाम दिया जाएगा सारे मैच रात्रि कालीन होंगे जो मातेश्वरी गौ शाला सुवाणा के अंदर आयोजित कराए जाएँगे

Similar News