उदलियास में 151 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, चारभुजा नाथ के बेवाण के साथ निकला जुलूस
उदलियास। क्षेत्र के उदलियास में आज धार्मिक उल्लास देखते ही बन रहा है। खेड़ाखुट माता के सानिध्य में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में सुबह 10 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
महंत दीपक पूरी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस यात्रा में 151 महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर धर्म की जय-जयकार की। इस दौरान राधा-कृष्ण और नौ माताजी की मनमोहक झांकियां सजाई गईं, जो ग्रामीणों के आकर्षण का केंद्र रहीं।
विशेष आकर्षण भगवान उदलियास चारभुजा नाथ और चतरपुरा चारभुजा नाथ का रहा, जिनका बेवाण एक साथ बैंड-बाजों की मधुर स्वर लहरियों के बीच निकाला गया। पूरे गांव में शोभायात्रा के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा।
आज के कार्यक्रम:
यज्ञ शुभारंभ: दोपहर 2:15 बजे से यज्ञ की आहुतियां शुरू होगी।
भजन संध्या: रात्रि 9 बजे विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें सुप्रसिद्ध कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे।
इस महोत्सव में समस्त ग्रामवासी उत्साहपूर्वक अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।
