श्री नगर विद्यालय में 29 साइकिल वितरण

Update: 2026-02-16 12:45 GMT

आकोला (रमेश चंद्र डाड)महुआ क्षेत्र के श्री नगर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राजस्थान सरकार द्वारा निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया ।जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा महुआ मंडल अध्यक्ष ब्रजमोहन शर्मा अध्यक्षता श्रीनगर सरपंच रामलाल भील विशिष्ट अतिथि युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र प्रजापत मौजूद रहे कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष बृजमोहन शर्मा ने भाजपा सरकार द्वारा मांडलगढ़ विधानसभा मैं किए गए विकास कार्यों के साथ ही श्रीनगर विद्यालय में हाल ही में डीएमएफटी द्वारा स्वीकृत कमरों के लिए मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल का आभार व्यक्त किया छात्राओं निशुल्क साइकिल वितरण मिलने की बधाई दी, कार्यक्रम में संस्था प्रधान नटवर खटीक, हिम्मत सिंह, शक्तावत,बनवारी शर्मा शंकर लाल प्रजापत देवा लाल मीणा एलडीसी पंकज मीणा समेत विद्यालय स्टॉप एवं छात्र-छात्राएं,ग्रामीण मौजूद रहे।

Similar News