बरूंदनी में निशुल्क नेत्र में 65 मरीजों का ऑपरेशन के लिए चयन

By :  vijay
Update: 2025-11-09 14:56 GMT


आकोला (रमेश चंद्र डाड)नगिन बाई गट्टानी की स्मृति में जिला अंधता निवारण समिति भीलवाड़ा की अनुमति और आर्थिक सहयोग से गोमाबाई नेत्रालय ने निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाया। संस्कार शिक्षा निकेतन उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में आयोजित शिविर में रामेश्वर लाल और भूपेंद्र गट्टानी के सहयोग किया। डॉ. घनश्याम पांडे ने 268 मरीजों की जांच की। इनमें से 77 मरीज ऑपरेशन योग्य पाए गए। इनका ऑपरेशन 14 नवंबर को गोमाबाई नेत्रालय भीलवाड़ा में होगा। इस मौके पर राकेश कुमार सोनी, रामेश्वर लाल सोमानी, बाबूलाल अहीर, कालू लाल पालीवाल, राकेश सोनी, दुर्गा लाल गटृटानी, पुष्पा कास्ट, शिव प्रकाश दरक मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News