लीलण घोड़ी स्थापना महोत्सव में 1100 महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा कोटडी में रविवार को

Update: 2026-01-24 10:11 GMT

 भीलवाड़ा। जिले के श्री कोटडी श्याम धर्म नगरी में श्री विष्णु के अवतार वीर तेजाजी महाराज के लीलण घोड़ी स्थापना महोत्सव भव्य रूप से आयोजित होगा शिवालय के सामने श्री तेजाजी मंदिर प्रांगण में अलगोचा के संघ 24 जनवरी शनिवार को भव्य रात्रि जागरण होगा संपन्न तत्पश्चात आयोजन समिति के सदस्य हरिशंकर जाट छोटू तेली दुर्गेश टेलर नानालाल तेली मदन जाट कैलाश आचार्य मोडी राम तेली रामबक्ष तेली भेरू ( बाला )तेली ने बताया कि 25 जनवरी रविवार को श्री कोटडी श्याम मंदिर प्रांगण से प्रातः 7:15 बजे 1100 महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा प्रारंभ होगी नगर के सभी मार्गो से होते हुए श्री तेजाजी चौक में संपन्न होगी। प्रातः 8:15 बजे तेजाजी मंदिर पर हवन पूजा शुरू होगी जिसमें कहीं जोड़े हवन पूजा में बैठेंगे। दिन में 12:15 बजे घोड़ी स्थापना होगी फिर अभिषेक होगा एवं कार्यक्रम हवन पूजा संपन्न के बाद भोजन प्रसादी कार्यक्रम स्थल पर ही प्रारंभ होगी जिसे लेकर कमेटी सदस्यों ने सारी रूपरेखा व्यवस्थित रूप से की गई है i

Tags:    

Similar News