दो दिन से पड़े गोवंश के शव से ग्रामवासी परेशान

By :  vijay
Update: 2025-06-01 10:09 GMT

बदनौर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत आकड़सादा के बाहर पिछले दो दिनों से एक मृत गोवंश का शव पड़ा हुआ है।शव की दुर्गध से ग्रामवासी काफी परेशान है।जिम्मेदारों को शिकायत करने के बावजूद अभी तक गोवंश के शव को वहां से नहीं हटाया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत भवन के बाहर पिछले दो दिन से एक गोवंश का शव पड़ा हुआ है।जो काफी दुर्गंध मार रहा है।इस कारण पंचायत के बाहर से निकलना भी मुश्किल हो रहा है।सरपंच और सचिव को कितनी बार कहने के बावजूद अभी तक गोवंश के शव को नहीं हटाया गया।

Similar News