आसींद में 14 अगस्त को निकलेगी 108 मीटर तिरंगा यात्रा,विधायक सांखला की अध्यक्षता हुई बैठक

आसींद मंजूर आसींद _ प्रदेश व जिला निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र आसींद में आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर बैठक विधायक जब्बर सिंह साँखला भाजपा जिला महामंत्री व तिरंगा यात्रा के जिला सहसंयोजक भगवती प्रसाद शर्मा, आसीन्द विधानसभा संयोजक गोपाल सिंह चुंडावत के सानिध्य में आयोजित की गई।
विधायक जब्बर सिंह साँखला ने बैठक को संबंधित करते हुए बताएं कि 14 अगस्त 2025 को प्रातः 9.30 बजे आसीन्द विधानसभा क्षेत्र की तिरंगा यात्रा आसींद नगर में आयोजित की जाएगी। तिरंगा यात्रा पैदल निकाली जायेगी जिसमें 108 मीटर का तिरंगा झंडा रहेगा। यात्रा महाराणा प्रताप सर्कल से मुख्य मार्ग से होते हुए बस स्टैंड पहुचेगी। कार्यक्रम को लेकर 6 संयोजक वह 12 सहसंयोजक नियुक्त किये।
आसींद विधानसभा तिरंगा यात्रा के संयोजक गोपाल सिंह जी चुंडावत ने बताया कि विधानसभा के 6 मंडलों से भाजपा कार्यकर्ता आसींद पहुंचेंगे प्रत्येक मंडल के अधिक अधिक कार्यकर्ताओं को लाने की जिम्मेदारी सौपी। इस मौके पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष तेजवीर सिंह चुंडावत पालिकाध्यक्ष देवी लाल साहू आसीन्द भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह तंवर, नगर पालिका उपाध्यक्ष विक्रम सिंह चुंडावत,आसीन्द भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष फोजमल गुर्जर, बदनोर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, पूर्व सरपंच उदल सिंह, सरपंच दिनेश तोषनीवाल, मौजूद रहे