16 विधानसभा के तीसरे बजट में आसींद विधानसभा क्षेत्र को मिली कई महत्वपूर्ण सौगाते
आसींद मंजूर भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल सिंह तँवर ने बताया कि आसीन्द विधानसभा क्षेत्र में दूसरे बजट में विधायक जब्बर सिंह साँखला के अथक प्रयासों से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व वित्त मंत्री दिया कुमारी ने आसींद विधानसभा क्षेत्रवासियो को कई महत्वपूर्ण घोषणाओं से नवाजा।
आसीन्द विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृति घोषणाएं
नगर पालिका आसींद के गोविंदपुरा में 33/11 केवी जीएसएस फीडर।
राजकीय महाविद्यालय आसींद स्नातक से स्नातकोत्तर क्रमोन्नत तथा नवीन विज्ञान संकाय खोलने।
रघुनाथपुरा से शंभूगढ़ वाया आसींद कोजवे निर्माण 8 करोड़ 10 लाख।
प्रेम सागर सरोवर का सौंदर्यकरण।
अंतर्राष्ट्रीय तीर्थ स्थल सवाईभोज मंदिर मालासेरी डूंगरी गठगोठा दड़ावट तांबेश्वर की बावड़ी सहित विभिन्न स्थानों पर जीणोद्धार एवं विकास कार्य के कार्य प्राथमिकता से करवाए जाएंगे।
आसींद में नवीन खेल मैदान निर्मित होगा।
ग्राम पंचायत पाटन (बदनोर) मुख्यालय पर नवीन पुलिस चौकी की घोषणा.
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में नवीन डाइनिंग हॉल एवं अन्य विकास कार्य।
नगर पालिका गुलाबपुरा में शहरी पेयजल परियोजना के अंतर्गत सप्लाई अंतराल प्रेशर सर्विस लेवल सुधार कार्य होंगे।
ग्राम पंचायत झालरिया के मरेवडा व मालासेरी के रामपुरिया आसींद में नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र की घोषणा।
विधानसभा में 10 करोड़ में नॉन पेचबल सड़को का निर्माण।
10 लाख से विधायक कोष से विधायक जन संवाद केंद्र की स्थापना।
राजकीय महाविद्यालय नवीन संकाय खोलने एवं स्नात्तकोत्तर में क्रमोन्नत होने से क्षेत्र के वंचित हजारों विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में लाभ मिलेगा तथा मिल का पत्थर साबित होगा।
सवाई भोज मंदिर एवं मालासेरी सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों पर राज्य सरकार ने बजट जारी किया है जिससे मंदिरों पर कई महत्वपूर्ण विकास कार्य होंगे। उक्त घोषणाएं आसींद विधानसभा क्षेत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण है
विधायक जबर सिंह सांखला ने बताया कि आसींद विधानसभा क्षेत्र में प्रमुख घोषणाओं में हर वर्ग किसान युवाओ सहित अन्य कई महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को देखते हुए घोषणाएं हुई है तथा आगामी विकास कार्य को लेकर में दिन रात प्रयासरत हूं और भी कई घोषणा होना शेष है। मेरा प्रयास मेरे विधानसभा क्षेत्र हर विकास में अग्रसर योगदान होगा।