आसींद हुरडा भाजपा विधायक जब्बर सिंह सांखला ने ब्राह्मणों की सरेरी में आदर्श वेद विद्यालय खोलने की विधान सभा में रखी मांग

By :  vijay
Update: 2025-03-25 13:18 GMT
आसींद हुरडा भाजपा विधायक जब्बर सिंह सांखला ने ब्राह्मणों की सरेरी में आदर्श वेद विद्यालय खोलने की विधान सभा में रखी मांग
  • whatsapp icon


आसींद मंजूर आसींद_ विधायक सांखला ने ब्राह्मणों के सरेरी में आदर्श वेद विद्यालय खोलने की रखी मांग । भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल सिंह तंवर ने बताया की विधानसभा क्षेत्र आसींद के ग्राम पंचायत मुख्यालय ब्राह्मणों की सरेरी में आदर्श वेद विद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर विधानसभा में विधायक जब्बर सिंह सांखला ने नियम 295 के अंतर्गत सदन में अपनी बात रखी।

विधायक जब्बर सिंह साँखला ने बताया कि राजस्थान की पुण्य भूमि सनातन संस्कृति वेद और शास्त्रों का पलक रही है राज्य सरकार द्वारा वर्तमान में संस्कृत शिक्षा के के पुनर्जागरण के उद्देश्य से वेद विद्यालयों की स्थापना की यह योजना एक ऐतिहासिक है इसी क्रम में मेरे विधानसभा क्षेत्र आसींद के ब्राह्मणों की सरेरी गांव में एक आदर्श वेद विद्यालय संचालित की मांग जरूरी है क्योंकि उक्त ग्राम वैदिक परंपराओं एवं संस्कारों और सनातनी संस्कृति का केंद्र है यह भूमि वेदों के अध्ययन विधि कर्मकांड और सनातन परंपराओं के संरक्षण के लिए उपयुक्त है यहां का समाज वेद विद्यालय को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए पूर्णता तात्पर्य है वित्तीय संसाधनों की बचत होगी फिर विद्यालय के अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में उपयोग किया जा सकेगा विद्यालय के लिए पहले से तैयार कक्षाएं पुस्तकालय और अन्य सुविधाएं उपलब्ध होने से विद्यालय के शीघ्र शुरुआत संभव होगी राज्य सरकार की वेद विद्यालय योजना के तहत यह सबसे कम लागत में सफल मॉडल बन सकता है ब्राह्मणों की श्रेणी वेद विद्यालय के लिए क्यों चुना गया यह क्षेत्रीय प्राचीन वैदिक परंपराओं व ब्राह्मण संस्कृति का प्रमुख केंद्र है स्थानीय युवाओं एवं समाज के लिए संस्कृत एवं वैदिक शिक्षा का एक महत्वपूर्ण संस्थान बनाने की संभावना है प्राचीन गुरुकुल आधुनिक संस्थाओं के साथ पारंपरिक वेद शिक्षा प्रणाली का सहयोग से राजस्थान की वैदिक परंपराओं का नया जीवन मिलेगा तथा ज्योतिष में प्रशिक्षण के विशेष अवसर मिलेंगे सरकार द्वारा सनातन धर्म के संरक्षण एवं प्रचार प्रसार में एक ऐतिहासिक कदम उठाया जाएगा अतः मेरा सरकार से आग्रह है की वेद विद्यालय को प्राथमिकता के आधार पर राजकीय योजना में सम्मिलित कर आदर्श वेद विद्यालय के रूप में ब्राह्मणों की सरेरी को विकसित करने एवं परियोजना राजस्थान में लागू करवाने का श्रम करावें।

Tags:    

Similar News