आसींद थाना अधिकारी श्रद्धा पंचोरी ने किया बराणा में पारीक जैविक कृषि फार्म का अवलोकन
आसींद (मंजूर)। आसींद थाना अधिकारी श्रद्धा पंचोरी ने आज आसींद उपखंड की ग्राम पंचायत बराणा में पारीक जैविक कृषि फार्म का अवलोकन किया वही इस मौके पर महाराणा प्रताप कृषि विश्व विद्यालय उदयपुर के कार्यकारी सदस्य विष्णु कुमार पारीक ने साफा और शाल ओढ़ाकर आसींद थाना अधिकारी श्रद्धा पंचोरी का स्वागत सत्कार किया बाद में आसींद थाना अधिकारी श्रद्धा पंचोरी ने ग्राम पंचायत बराणा निर्माणाधीन उद्यान का भी अवलोकन किया। एवं उद्यान में पौधा लगाकर आमजन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश इस मौके पर मौजूद विष्णु पारीक ने पंचोरी से ग्राम पंचायत बराणा फलदार और औषधिय पौधे लगाने जानकारी दी। और पौधों के महत्व पर प्रकाश डाला। बाद में पारीक जैविक कृषि फार्म का भी अवलोकन किया। उन्होंने पाली हाउस, वर्मी कम्पोस्ट यूनिट, सौर उर्जा फाण्ड पौंड आदि की कार्य प्रणाली को समझा वही
उन्होने पॉली हाउस में खीरा, एवं रंगीन शिमला मिर्च की खेती को देखा और उन्होने फार्म की सराहना की। इस मौके पर उनके साथ कृषि वि-वि. के सदस्य विष्णु पारीक पारीक, सरपंच सुखदेव भील. उप सरपंच संगीता पारीक, दीवान श्रवण कुमार विश्नोई,कांस्टेबल निलेश कुमार भी मौजूद रहे।