भाजपा कार्यकर्ताओं ने आसींद में लिया आत्मनिर्भर भारत का संकल्प

By :  vijay
Update: 2025-10-12 14:08 GMT

आसींद मंजूर आसींद_आसींद कस्बे में भाजपा का आत्मनिर्भर संकल्प अभियान के चलते विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें आसींद हुरडा विधानसभा के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी ने भाग लिया इस मौके पर देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह भड़ाना, आसींद विधायक जब्बर सिंह सांखला, भीलवाड़ा भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, आसींद पालिका अध्यक्ष देवीलाल साहू, आसींद पालिका उपाध्यक्ष विक्रम सिंह चुंडावत, आसींद भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल सिंह तंवर, आसींद भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष फोजमल गुर्जर बदनोर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत गुलाबपुरा भाजपा मंडल अध्यक्ष साहित आसींद हुरडा बदनोर शंभूगढ़ के बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे, इस मौके पर देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि भारत को आत्मनिर्भर बनाना है इसलिए अब समय आ गया है कि हम स्वदेशी चीजों का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें, इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं को विकाशित भारत बनाने और स्वदेशी चीजों को अपनाने को लेकर शपथ दिलाई 

Similar News