आसींद में कांग्रेस कार्यकर्ताओ की हुई बैठक, जिला स्तरीय कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

Update: 2025-05-19 08:44 GMT
आसींद में कांग्रेस कार्यकर्ताओ की हुई बैठक, जिला स्तरीय कार्यक्रमों पर हुई चर्चा
  • whatsapp icon

आसींद (मंजूर)। आसींद कस्बे के ब्लाक कांग्रेस कार्यालय पर आज भीलवाड़ा से आए आसींद विधान सभा के कांग्रेस पर्वेक्षक अनिल राठी ने आसींद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शंभुलाल गुर्जर मेफलियास कांग्रेस नगर अध्यक्ष गणेश लाल मेहता की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओ की बैठक ली। बैठक बताया गया क‍ि कांग्रेस केंद्रीय लेवल से प्राप्त निर्देशों के चलते पूरे प्रदेश भर में 21 मई से चलाए जा रहे कार्यक्रम के चलते जिला मुख्यालय पर भाजपा की जन विरोधी नीतियों और संविधान बचाओ कार्यक्रम के चलते विशाल कार्यक्रम रखा गया है। जिसमे पूरे जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे और भाजपा की रीति नीति का विरोध प्रदर्शन करेंगे इस मौके पर आने वाले कांग्रेस के आसींद विधान सभा पर्यवेक्षक अनिल राठी का साफा बंधाकर स्वागत किया गया।

Tags:    

Similar News