पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया का आसींद में भाजपा कार्यकर्ताओ ने तलवार भेट कर किया स्वागत

Update: 2025-12-28 13:27 GMT


आसींद मंजूर  आसींद / राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया आज झालावाड़ से ब्यावर जाते समय आसींद में लगभग 1 घंटे से अधिक समय तक देव रिसॉर्ट पर रुकी इस मौके पर आसींद विधायक जब्बर सिंह सांखला पालिका अध्यक्ष देवीलाल साहू आसींद भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल सिंह तंवर पालिका उपाध्यक्ष विक्रम सिंह चुंडावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा ने शाल ओढ़कर तलवार भेंटकर स्वागत सत्कार किया वही इस दौरान क्षेत्र के भाजपा नेताओं के बारे में भी जानकारी ली तथा बाद में ब्यावर के लिए रवाना हुई जहां ब्यावर में महिला एवं बाल विकास मंत्री मंजू बाघमार के पिता के देहांत होने पर शोक सभा में शामिल होगी आज के इस कार्यक्रम के दौरान हुरड़ा प्रधान कृष्णा सिंह राठौड़, तेजवीर सिंह चुंडावत, गोपाल सिंह चुंडावत पूर्व उप प्रधान धनश्याम सकलीगर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष फौजमल गुर्जर,किरण सिंह चुंडावत,उमेद सिंह राठौड़ देवी सिंह शिशोदिया ,सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे 

Similar News