आसींद में धोली ठाकुर स्व उमेद सिंह की 7वीं पुण्यतिथि मनाई

Update: 2025-12-30 13:48 GMT

आसींद मंजूर आसींद/ आसींद कस्बे में आज मेवाड़ के राज ऋषि एवं मेवाड़ भाषा के प्रखर वक्ता के नाम से विख्यात स्वर्गीय ठाकुर उमेद सिंह जी की 7 वीं पुण्यतिथि मनाई गई इस मौके पर मुख्य अतिथि चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आख्या,मसूदा विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आसींद विधायक जब्बर सिंह सांखला ने उनकी नव निर्मित छतरी का अवलोकन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए ,वही सभी आने वाले अतिथियों ने स्व ठाकुर उमेद सिंह धोली के जीवन पर प्रकाश डाला और बताया की स्व ठाकुर उमेद सिंह धोली के जीवन से हमे प्रेरणा लेनी चाहिए जिन्होंने हमेशा अपने जीवन को सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित किया और पूरे मेवाड़ का नाम देश विदेश में रोशन किया साथ ही उनकी पहचान मेवाड़ी भाषा के प्रखर वक्ता के रूप में रही हो हमेशा मेवाड़ी भाषा को बढ़ावा दिया है आज के इस कार्यक्रम में आसींद पालिका अध्यक्ष देवीलाल साहू, हुरडा प्रधान कृष्णा सिंह राठौड़, महाराणा प्रताप सेवा संस्थान आसींद के अध्यक्ष तेजवीर सिंह चुंडावत, हेमेंद्र सिंह धोली , पूर्व प्रधान चंद्रवीर सिंह जगपुरा गोपाल सिंह चुंडावत, किरण सिंह चुंडावत कुम्भा ट्रस्ट कार्यकारणी सदस्य भीलवाड़ा ,उमेद सिंह राठौड़ रणछोर सिंह चुंडावत, गोविंद सिंह संग्रामगढ़,भवानी सिंह राठौड़, गंगा सिंह चुंडावत, जौहर संस्थान के उपाध्यक्ष संग्राम सिंह कटार ,निर्मला कुमारी ,महामंत्री तेजपाल सिंह,लक्ष्मण सिंह अर्जुनपुरा,मंगल सिंह बड़ा खेड़ा श्रवण सिंह बदनोर गोपालचरण सिंह बनेड़ा,सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति भी मौजूद रही वही कार्यक्रम का संचालन गोपाल सिंह चुंडावत आसींद ने किया

Similar News