जेतपुरा में नया विद्यालय भवन का विधि विधान से किया नींव का मुहूर्त

Update: 2025-08-04 06:06 GMT

(आसींद भैरु लाल गुर्जर )। आसींद क्षेत्र के पालड़ी ग्राम पंचायत के जैतपुरा ग्राम में नवनिर्मित विद्यालय का ग्रामीणों ने विधि-विधान से मुहूर्त किया गया, विद्यालय के निर्माण कार्य के शुभारंभ के लिए एक शुभ मुहूर्त (शुभ समय) निकाला गया और पूजा-अर्चना की गई।

ग्रामीण गोपाल दास वैष्णव ने बताया यह एक पारंपरिक प्रथा है जो किसी भी शुभ कार्य को शुरू करने से पहले की जाती है और नियमों और प्रक्रियाओं का पालन करना। इस संदर्भ में, यह विद्यालय के निर्माण कार्य के लिए निर्धारित धार्मिक और सामाजिक रीति-रिवाजों को दर्शाता है,।नवनिर्मित विद्यालय का शिलान्यास समारोह, विधि-विधान से आयोजित किया जा रहा है। शुभ मुहूर्त में, भूमि पूजन, नींव पूजन किया गया। इसके बाद, वैदिक मंत्रों का जाप किया गया और विद्यालय भवन का निर्माण शुरू किया गया। समारोह में, पूर्व सरपंच फतेह सिंह चारण, अजीत सिंह चारण, वार्ड पंच नानूराम बलाई, शंभू लाल, नंदलाल सुथार, बंसीलाल शर्मा, गोवर्धन, श्याम लाल बलाई, विष्णु दास, महादेव गुर्जर, दलपत सिंह, रामनिवास, सांवरलाल ओर स्थानीय जनप्रतिनिधि, विद्यालय के शिक्षक, छात्र, और अभिभावक उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News