पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान में वृक्षारोपण

By :  vijay
Update: 2025-09-25 17:50 GMT

आसींद मंजूर आसींद: भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह तँवर ने बताया कि आसीन्द नगर में भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती नगर के समस्त 11 बूथों पर मनाई गई तथा एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान का आयोजन भी किया गया तथा विभिन्न कार्यक्रमों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित करके नमन किया गया।

विधायक जब्बर सिंह साँखला ने दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और उनके द्वारा दिए गए अंत्योदय के सिद्धांत को सबके बीच रखा और पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक ऐसे नेता थे जिन्होंने राष्ट्रवाद और समाजवाद के बीच एक संतुलन स्थापित किया। उनके विचारों ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। आज भी उनके विचार प्रासंगिक हैं।

पूर्व जिला मंत्री गोपाल सिंह चंदावत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर प्रकाश डाला।

भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष फोजमल गुर्जर ने सभी का आभार ज्ञापित किया

कार्यक्रम में भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य चुन्नीलाल खटीक पार्षद कालूराम गुर्जर, महामंत्री प्रहलाद राय शर्मा, श्रवण लाल साहू, मंजूर पठान, नगर पालिका उपाध्यक्ष विक्रम सिंह चुंडावत, मुकेश सिंह तंवर, महावीर टेलर, हीरा लाल गुर्जर सहीत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Similar News