महिला सुरक्षा को लेकर निशुल्क कानूनी सहायता हेतु कार्यशाला आयोजित

By :  vijay
Update: 2025-08-04 18:05 GMT

दिनेश साहू आसीन्द|आसींद (भीलवाड़ा), आसींद कस्बे के सीडीपीओ कार्यालय में महिला सुरक्षा को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला पायलट आदर्श जीवन उत्थान समिति के तत्वाधान में आयोजित की गई, जिसमें महिलाओं को निशुल्क कानूनी सहायता एवं सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में लीगल काउंसलर अनीता साहू और सोशल काउंसलर सुगना वैष्णव ने आंगनवाड़ी केंद्रों पर कार्यरत महिलाओं को महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम, बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों तथा उनसे निपटने के कानूनी उपायों की जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर महिला हेल्पलाइन नंबर 181 और 112 की जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में महिलाएं तुरंत इन नंबरों पर सहायता प्राप्त कर सकती हैं।

कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें कानूनी रूप से सशक्त बनाना था।

Tags:    

Similar News